खो-खो शिविर में 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद। दुहाई स्थित सिकरोड़ वॉरियर्स अकादमी में खो-खो का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा

खो-खो शिविर में 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे

गाजियाबाद, वंदना। दुहाई स्थित सिकरोड़ वॉरियर्स अकादमी में खो-खो का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें से 70 खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया गया है। अकादमी के कोच सचिन कुमार ने बताया कि यह शिविर 21 जून तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को प्रतिदिन खेल की तकनीक और बारीकियों के बारे में बताया जाएगा और हर रविवार को टीम बनाकर मुकाबले कराए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।