Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSomnath Shivling Relics to be Displayed in Ghaziabad on January 10
10 जनवरी को श्री सोमनाथ शिवलिंग के पवित्र अवशेषों का दर्शन होंगे

10 जनवरी को श्री सोमनाथ शिवलिंग के पवित्र अवशेषों का दर्शन होंगे

संक्षेप:

-कविनगर रामलीला मैदान में अवशेषों के दर्शन हो सकेंगे गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद

Jan 07, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में दस जनवरी को श्री सोमनाथ के मूल शिवलिंग के पवित्र अवशेषों का दर्शन करने को मिलेगा। यह दर्शन कविनगर के रामलीला मैदान में होंगे। उससे पहले द आर्ट ऑफ लिविंग व वैदिक धर्म संस्थान की ओर से शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। द आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरू आश्रम से आए स्वामी गुनातीत ने बताया कि श्री सोमनाथ 12 ज्योतिर्लिंग में सर्वप्रथम है और इसकी स्थापना सोम यानि चंददेव ने की थी। आज से 1000 वर्ष पहले महमूद गजनवी ने श्री सोमनाथ मंदिर पर 17 बार हमला कर मूल शिवलिंग को खंडित कर दिया था। इसके पवित्र अवशेषों को अग्निहोत्र वंश के राजपुरोहित परिवार ने 1000 वर्ष तक सुरक्षित रखा और उनकी पूजा-अर्चना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

15 जनवरी 2025 को संरक्षक पुरोहित सीताराम शास्त्री ने इन्हें श्री श्री रविशंकर को सौंप दिया था। अब मंदिर में हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर का पुर्नउद्धार किया जा रहा है और इन अवशेषों को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। गाजियाबाद में 10 जनवरी को कविनगर के सी ब्लॉक से कविनगर रामलीला मैदान तक शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान रूद्राभिषेक भी होगा। मौके पर आशू कात्याल, आकांक्षा गोयल, रामपाल राय, अंकित गुप्ता, अरूण गुप्ता, दीपक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।