साढ़े तीन लाख में से केवल 19 हजार वाहन ही स्क्रैप हो पाए

Jan 01, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को स्क्रैप करने की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है। 3.56 लाख पंजीकृत वाहनों में से केवल 19 हजार स्क्रैप किए गए हैं। विभाग ने सभी पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है, लेकिन वाहन स्वामियों ने उन्हें स्क्रैप नहीं कराया है। प्रदूषण नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

साढ़े तीन लाख में से केवल 19 हजार वाहन ही स्क्रैप हो पाए

गाजियाबाद, संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने की प्रक्रिया बेहद धीमी रही। साढ़े तीन लाख से अधिक पुराने वाहनों में से अब तक केवल 19 हजार वाहन ही स्क्रैप हो सके। यह हालत तो तब हैं कि जब विभाग से सभी पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। जिले में सवा नौ लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा पेट्रोल के 15 वर्ष और डीजल के 10 साल की समय सीमा पार कर चुके 3.56 लाख वाहन हैं। इन वाहनों का पंजीयन परिवहन विभाग ने निरस्त कर दिया है। नियमानुसार पंजीकरण निरस्त वाले वाहनों का स्क्रैप कराना जरूरी है, लेकिन वाहन स्वामियों ने इन वाहनों को ना तो स्क्रैप किया है और ना ही एनओसी कटवाकर वाहरी जनपद में ले गए।

इनमें से तीन अधिकृत सेंटर पर 19 हजार वाहन ही स्क्रैप कराए गए। ऐसे में सड़कों पर आज भी बड़ी संख्या में पुराने वाहन आराम से दौड़ते देखे जा सकते हैं। इससे प्रदूषण नियंत्रण अभियान की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार जिले में प्रदूषण स्तर खराब स्थिति में रहा है। विभाग के पास निरस्त वाहनों की पहचान और ट्रैकिंग की कोई मजबूत व्यवस्था न होने के कारण कार्रवाई कागजों तक सिमटकर रह गई है। वाहन स्वामियों को पहले ही नोटिस जारी कर पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पंजीकरण निरस्त होने के बाद वाहनों को सड़कों पर चलाने पर जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन, गाजियाबाद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;