ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद गंदगी फैलाने पर छह डेरियों से वसूला जुर्माना

गंदगी फैलाने पर छह डेरियों से वसूला जुर्माना

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने गंदगी फैलाने पर शहर में छह डेरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन डेरियों पर 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही आरडीसी में सड़क पर मलबा...

गंदगी फैलाने पर छह डेरियों से वसूला जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादWed, 04 Apr 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददातानगर निगम ने गंदगी फैलाने पर शहर में छह डेरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन डेरियों पर 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही आरडीसी में सड़क पर मलबा फैलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर वीपी शर्मा ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र से लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां डेरियां गंदगी फैला रही हैं। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मौक का निरीक्षण किया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने छह डेरियों पर 27 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना लगाकर वसूल किए। इसके साथ ही सभी को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा गंदगी मिली तो डेरियां सील कर दी जाएंगी। इसके साथ ही आरडीसी में जी-25 व 26 नंबर प्लाट के सामने सड़क पर मलबा फैला दिया गया। सुबह नगरायुक्त ने मौक पर पहुंचकर इसपर पांच हजार रुपये का जर्माना लगाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें