Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSignificance of Yajna in Indian Culture Highlighted in Bhagwat Katha
यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला
गाजियाबाद के गौर कास्कैड सोसाइटी में श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन यशोदा नंदन ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यज्ञ मानवता के कल्याण का साधन है और यह मनुष्य को उत्कृष्टता की ओर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 29 Dec 2024 06:07 PM

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कास्कैड सोसाइटी में श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन रविवार को यशोदा नंदन ने भारतीय संस्कृति में यज्ञ को बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऋषियों ने यज्ञ को संसार की सृष्टि का आधार बिंदु कहा है। यज्ञ में प्राणी-मात्र के सुखी होने की कामना निहित है। यज्ञ दर्शन को अपनाने से मनुष्य उत्कृष्टता के शिखर पर चढ़ता है और देवत्व की ओर अग्रसर होता है। यज्ञ नकारात्मक वातावरण को खत्म कर समाज में सकारात्मक का संदेश देता है। कथा के बाद भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।