Ghaziabad News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नेहरू नगर सी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्री कृष्णा के जयकारे लगाए। कथा व्यास सुगम महाराज ने बताया कि भगवान ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया।

Ghaziabad News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया

Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। नेहरू नगर सेकंड सी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का मनमोहक वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री कृष्णा के जयकारे लगाए। कथा व्यास सुगम महाराज ने बताया कि भगवान ने माखन चोरी एवं गोवर्धन को उठाया और ब्रज रज भी खाई। जब इस पृथ्वी पर पाप कर्म बढ़ने लगा, अधर्म बढ़ने लगा तो सभी देवताओं ने ब्रह्मा से प्रार्थना की हे प्रभु अगर आपने कोई उपाय नहीं किया तो यह जगत नष्ट हो जाएगा। इस जगत में केवल पाप ही पाप बढ़ जाएगा।

तब ब्रह्मा ने आश्वासन दिया की मथुरा में वासुदेव राजा की पत्नी देवकी के अष्टम गर्भ से भगवान नारायण श्री कृष्ण के रूप में अवतार लेंगे। वह इस पृथ्वी पर अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना करेंगे। यही कारण है कि जब इस पृथ्वी पर अधर्म बढ़ने लगा, कंस के दानव अधर्म फैलाने लगे, संत गौ ब्राह्मण को सताने लगे, तो भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में अवतार लिया। उन्होंने पृथ्वी को पाप मुक्त बनाया। कथा के दौरान मुख्य यजमान मनोज गुप्ता, मोहित गुप्ता, विजय कुमार गर्ग, कृष्ण कुमार भटनागरत, सत्यवीर त्यागी, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।-वंदना

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया