भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग की
लोनी के भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान ने अज्ञात बदमाशों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना 3 मई की रात की है, जब बदमाशों ने उनके घर के मुख्य गेट पर तीन बार फायरिंग की। पुलिस ने आठ दिन बाद मामला दर्ज किया है, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कही है।

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव के पूर्व प्रधान ने कार सवार अज्ञात बदमाशों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान रोहताश छोटे भाई नरेश और परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीन मई की रात में वह और परिवार के सदस्य घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.40 बजे कार सवार बदमाश मकान के मुख्य गेट पर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने गाली गलौज कर मुख्य गेट एक-एक कर तीन बार फायरिंग की।
फायरिंग की आवाज सुनकर वह और परिवार के सदस्य जाग गए। शोर मचाने और गांव में जाग होने पर कार सवार बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि कार सवार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


