Ghaziabad News: रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिला
Ghaziabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। विष्णु कॉलोनी में किराये पर रहने वाले परिवार के 26 वर्षीय युवक

Ghaziabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। विष्णु कॉलोनी में किराये पर रहने वाले परिवार के 26 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के नजदीक मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रवेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बरसाना का रहने वाला था।परिजनों के अनुसार शुक्रवार को प्रवेश ने अपनी बहन और बुआ से राखी बंधवाई थी। इसके बाद वह रात में घर से बाहर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच अधिकारी एएसआई नवल सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक आत्महत्या किए जाने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


