सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निवासियों को परेशानी हो रही
गाजियाबाद की पंचशील प्रिमरोज सोसाइटी में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। एओए अध्यक्ष नीरज सिंह के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोग शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई की कमी से परेशान हैं। कहा गया है कि एसटीपी प्लांट में खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

गाजियाबाद, संवाददाता। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसाइटी में सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। इससे अपने फ्लैट तक आने जाने में भी निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एओए अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से सोसाइटी में बनी हुई है। इससे स्थानीय निवासियों को कई तरह की दिक्कत आ रही है। परिसर में कई स्थानों तक गंदा पानी पहुंच गया है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। उनका कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत करने पर बताया जाता है कि एसटीपी प्लांट खराब होने से यह समस्या हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


