
गाजियाबाद स्टेशन पर कई ट्रेन निर्धारित समय से विलंब से पहुंची, यात्री परेशान
मौसम की मार - सोमवार को तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे, बांद्रा टर्मिनस दो घंटे
मौसम की मार - सोमवार को तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे, बांद्रा टर्मिनस दो घंटे की देरी से आई - कई और ट्रेन भी लेट से आज, यात्रियों को अतिरिक्त प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर खराब मौसम के चलते लंबी दूरी की ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से आई। लंबी दूरी की ट्रेन के साथ ही कई ईएमयू,मेमू भी लेट रही। जिससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें सर्द हवाओं में खुले में अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। कोहरे और खराब मौसम के चलते रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। सुपरफास्ट से लेकर एक्सप्रेस, पैसेंजर जैसी ट्रेन लगातार देरी से गाजियाबाद स्टेशन आ रही है।
सोमवार को नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे के देरी से पहुंची। कलिंगा उत्कल तीन घंटे,बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट दो घंटे, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू एक घंटे, सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट आई।वहीं इसके अलावा दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू दो घंटे, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू भी करीब 50 मिनट लेट से आई। ट्रेन के विलंब से आने से स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोग अपने परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार करते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई जो दफ्तर जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। उन्हें ट्रेन के देरी से आने से काफी दिक्कत हुई। वहीं खराब मौसम और स्टेशन के प्लेटफार्म का चौड़ीकरण होने के कार्य के चलते रद्द की गई ट्रेन में से आठ ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




