भीषण गर्मी में पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। अर्थला, शहीद नगर, वैशाली, लाजपत नगर, इंदिरापुरम, भोपुरा और आसपास के कई इलाकों में रविवार को कम दबाव से पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम के समय नलों में बेहद कम पानी आने से लोग दैनिक जरूरतें पूरी नहीं कर सके। इस कारण लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। जिससे जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल लाइन और पानी की टंकी में लीकेज से लोगों को दिक्कत हो रही है।
लोगों को कम दबाव से पानी मिल रहा है। इस कारण लोग पर्याप्त पेयजल नहीं भर पाते। जिससे लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। इंदिरापुरम ज्ञान खंड निवासी रविंद्र सिंह का कहना है कि पानी की टंकी से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बहता है। इस कारण लोगों को कम दबाव से पानी मिलता है। कई बार दबाव कम होने के कारण ऊपरी मंजिल के लोगों को पानी मिल ही नहीं पाता। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।वहीं, अर्थला निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि इलाके में एक समय ही पानी दिया जाता है। पेयजल लाइन में लीकेज होने के कारण लोगों को एक समय भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि पहले पेयजल गंदा आता है। तो 15 मिनट तक भर नहीं पाते। सिर्फ एक घंटे ही आपूर्ति होती है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। कई परिवारों को पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे लोगों पर 60 से 90 रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं जलकल विभाग सहायक अभियंता शेषमणी यादव ने बताया कि पेयजल लाइन मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बेहतर कर दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


