सड़क हादसे में दो दोस्तों के पैर टूटे

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में दो दोस्तों के पैर टूटे

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। नंदग्राम निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अमित और उसका दोस्त रोशन 22 मई की रात बाइक से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे। देर रात जब दोनों केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास यूटर्न पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।