एनएच-9 पर हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में एनएच-नौ पर एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 26 मई को हुई, जब भाई जैद और बहन मनतशा मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे। कार चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

एनएच-9 पर हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एनएच-नौ पर लालकुआं के पास कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर वेव सिटी थाने में छह जून को आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के गाजीपुर निवासी जुबैर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई को उनके भाई जैद और बहन मनतशा बाइक से मेरठ से दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब वह एनएच-नौ पर मणिपाल अस्पताल के आगे लालकुआं के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार के चालक ने लेन बदलते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए।

अचानक कार रुकने से जैद को बाइक नियंत्रित करने का मौका नहीं मिला और बाइक कार के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि जैद और मनतशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।