कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Mar 08, 2026 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के घंटाघर पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गौतमबुद्धनगर के चिपयाना बुजुर्ग निवासी रमेश सिंह के मुताबिक उनका भाई कृपाल सिंह चार मार्च को शाम करीब चार बजे अपनी बाइक पर विजय नगर से गांव अटौर के भवानी एनक्लेव स्थित अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घंटाघर पुल पर चढ़ रहा था तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से उनके भाई के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे दिमाग में खून का थक्का बन गया। इसके अलावा उसकी दो पसलियां भी टूट गई हैं। अस्पताल में भर्ती भाई को अभी तक होश नहीं आया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रमेश सिंह के मुताबिक हादसे के दौरान कृपाल सिंह का पर्स भी कहीं गिर गया, जिसमें उसका ड्राइविंग लाइसेंस और क्रेडिट कार्ड रखा हुआ था। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर सात मार्च को नगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को ट्रेस करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।