वरिष्ठ नागरिकों ने गिटार, गीत-संगीत और भजन गाकर मोहा मन

Dec 20, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के राजनगर में पैराडाइज क्लब ने 'हमारे बुजुर्ग, हमारा अभियान' के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। बुजुर्गों ने गिटार बजाया, भजन गाए और अनुभव साझा किए। क्लब की अध्यक्ष ने खेल और अंताक्षरी का आयोजन किया। एसीपी उपासना पांडे ने साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया।

वरिष्ठ नागरिकों ने गिटार, गीत-संगीत और भजन गाकर मोहा मन

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में शनिवार को पैराडाइज क्लब ने राजनगर में हमारे बुजुर्ग, हमारा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ निवासियों ने खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने गिटार पर गीतों की धुन बजाकर, गीत सुनाकर और भजनों की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन राजनगर सेक्टर-14 के पार्क में किया गया। यहां क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया। अपने-अपने अनुभवों को सांझा किया। पुराने किस्सों-कहानियों को याद कर सभी ने खूब हंसी-ठिठोली की। वरिष्ठ नागरिक बेगचंद ने गिटार पर गानों की धुन सुनाई।

डॉ. संतोष त्यागी, हरपाल सिंह एवं सुधा ने भजन सुनाए। अजय मित्तल ने चटकुला सुनाकर सभी को खूब गुदगुदाया। क्लब की अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल ने वरिष्ठों को कई प्रकार के मनोरंजक खेल खिलाए। अंताक्षरी में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में सभी विजेताओं का उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। सभी ने साथ मिलकर भोजन किया। इस मौके पर एसीपी उपासना पांडे ने बुजुर्गों को साइबर अपराध के बारे में बताकर जागरुक किया और उससे बचाव के उपाय बताए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान से भी अवगत कराया। क्लब की संस्थापक मेघना बंसल ने कहा कि आज के दौर में परिवार के सदस्य अपने काम में बहुत व्यस्त हैं। हम यह भूल जाते हैं कि जो बुजुर्ग हमारे समाज-परिवार का अहम हिस्सा हैं उन्हें अनजाने में ही हम अनदेखा कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, संजीव गुप्ता, आकाश, गगनदीप, बीसी बंसल, सुभाष अरोड़ा, कमलेश बंसल, सरोज गर्ग, रजनीकांत, पूनम, मंजू मित्तल, सचिव वंदना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिआ, गति गर्ग, रेनू अग्रवाल, रुचि, नूतन, ऐश्वर्या, कोमल, दीप्ति, पूनम, सरिता, ऐश्वर्या, अल्का, विजेता आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSenior Citizens Celebration Paradise Club Organizes Events in Rajnagar
;;;