छह खिलाड़ी बाबा तारा सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में चयनित
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाले छह हॉकी खिलाड़ियों का चयन पंजाब की बाबा तारा सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के लिए हुआ है। यह चयन 25 फरवरी को अमृतसर में हुए ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अंशु पाल, आदित्य कपाड़िया, अयान खान, कृष्णा, आशीष और जाेनाथन शामिल हैं।

- महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी करने वाले छह हॉकी खिलाड़ियों को पंजाब की बाबा तारा सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में चयनित किया गया है। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।हॉकी कोच नदीम अहमद ने बताया कि 25 फरवरी को पंजाब के अमृतसर में चयन के लिए ट्रायल हुए थे। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में अंशु पाल, आदित्य कपाड़िया, अयान खान, कृष्णा, आशीष और जाेनाथन ने शामिल हैं। यह सभी चयनित खिलाड़ी अकादमी में राष्ट्रीय कोच की देख रेख में अभ्यास कर हॉकी खेल में तालमेल और तकनीक को बेहतर करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


