Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsSecurity Measures for Women s Coaches in Trains RPF Deployment
सर्दियों में सुरक्षा की दृष्टि से महिला बोगी में जवान तैनात किए जाएंगे

सर्दियों में सुरक्षा की दृष्टि से महिला बोगी में जवान तैनात किए जाएंगे

संक्षेप:

गाजियाबाद में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन की महिला बोगियों में आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। पुरुष यात्री अक्सर महिला बोगियों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे महिलाओं को असुविधा होती है। यह समस्या खासकर रात में बढ़ जाती है। जवानों की मौजूदगी से महिलाओं को सुरक्षा का एहसास होगा।

Sat, 22 Nov 2025 09:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

- अधिकांश ट्रेन के महिला बोगी में पुरुष यात्री भी सफर करते हैं जिससे महिला यात्रियों को परेशानी होती है - कई बार महिला यात्री सोशल मीडिया पर भी शिकायत कर चुकी है, महिला बोगी में आरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी गाजियाबाद, संवाददाता। सर्दियों में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न ट्रेन के महिला बोगी में जवानों की तैनाती की जाएगी। कई बार महिला यात्रियों ने सोशल मीडिया पर महिला बोगियों में पुरुष यात्रियों के रहने की शिकायत की। ऐसे में उन्हें कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें कई महिला यात्री भी होती हैं, जो दफ्तर जाने के लिए रोजाना ट्रेन पकड़ने के लिए आती हैं। सामान्य बोगियों के साथ महिला बोगियों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती हैं। ट्रेन में सीट मिलने के लालच में कई बार महिला बोगियों में पुरुष यात्री भी सफर करने लग जाते हैं। इससे महिला यात्रियों को सफर करने के दौरान काफी परेशानी होती है। उन्हें सुरक्षा का भी डर बना रहता है। कई बार इसको लेकर महिला यात्री सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुकी हैं। यह समस्या विशेष रूप से रात के समय ज्यादा देखने को मिलती है, जब भीड़ कम होती है और पुरुष यात्री सुविधा के लिए खाली दिखाई देने वाले महिला कोच में प्रवेश कर जाते हैं। इन सब को देखते हुए महिला बोगियों में आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी भी होंगी। बोगी में जवानों के रहने से पुरुष यात्री इसमें प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इससे महिलाओं को भी सफर के दौरान किसी भी तरह का डर नहीं होगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जवान सख्ती से तैनात होकर निगरानी कर रहे हैं। महिला बोगियों में भी जवान तैनात किए जाएंगे। महिला यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जवानों की तैनाती से महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।