बच्ची के फूल तोड़ने से नाराज दबंगों घर में घुसकर की मारपीट, आठ घायल

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मोदीनगर के गांव अमीरपुर नगोला में बच्ची द्वारा फूल तोड़ने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्ची के फूल तोड़ने से नाराज दबंगों घर में घुसकर की मारपीट, आठ घायल

मोदीनगर,संवाददाता।भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अमीरपुर नगोला में बच्ची के फूल तोड़ने को नाराज में घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। इस संघर्ष में एक पक्ष आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अमीरपुर नगोला में आसिफ व फुरकान का घर आसपास है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आसिफ की तीन साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची ने फुरकान के घर के बाहर लगे पेड़ से फूल तोड़ लिया। इससे नाराज दबंगों ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की।

इसके बाद दबंग आसिफ के घर में घुस गए और मारपीट, तोड़फोड़ की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देखआरोपी मौके से फरार हो गए। संघर्ष में आसिफ पक्ष के समरीन, आरिफ, अय्याज, सायदा, फिजा, अनाया व सलमान घायल हो गए। अय्याज की हालत गंभीर है,उसे गाजियाबाद रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।