ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद संतो को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए -जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य

संतो को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए -जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य

गाजियाबाद। संवाददाता। घंटाघर के रामलीला मैदान में चल रही राम कथा में सोमवार को जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि संतो को भी गलत बयानबाजी से बचना चाहिए ।कुछ संत प्रसद्धि प्राप्त करने के...



संतो को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए -जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादMon, 15 Jan 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। संवाददाता। घंटाघर के रामलीला मैदान में चल रही राम कथा में सोमवार को जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि संतो को भी गलत बयानबाजी से बचना चाहिए ।कुछ संत प्रसद्धि प्राप्त करने के लिए जनता को जगाने का नाटक करते है। निराधार उग्रता दिखाना और लोकप्रियता बटोरना संतो का काम नही है। उन्होने कहा कि जो काम करते हैं। उन्हे बोलने कि आवश्यकता नहीं पडती। हमें हमेशा कुशल नेतृत्व में वश्विास करना चाहिए। कभी भी किसी के बारे में नकारात्मक नही सोचना चाहिए। हम राम मंदिर को बनाने के लिए पूरा सहयोग करेंगे। गौ माता कि रक्षा करना हमारा परमधर्म है।हम गंगा माता को अविरल नर्मिल धारा बनाने के लिए कार्य करेंगे। हमें हमेशा अच्छा सोचना चाहिए और अच्छा ही बोलना चाहिए। हम अपने देश को उत्तम बनाना है।इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा।देश हित के लिए कार्य करना होगा।इस कथा का आयोजन तुलसी मंडल दवारा किया जा रहा है। कथा के पाचवे दिन भारी संख्या में भक्त महाराज को सुनने के लिए उमडे़। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी,शिवदत्त्त शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, साध्वी प्राची ठाकुर ,सौरभ जायसवाल,सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें