Ghaziabad News: दो वाहन चोर दबोचे, पांच बाइक बरामद

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: साहिबाबाद थाना पुलिस ने करहेड़ा बिजली घर के पास दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चार अन्य चोरी की बाइक्स भी बरामद की गईं। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।

Ghaziabad News: दो वाहन चोर दबोचे, पांच बाइक बरामद

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना पुलिस ने करहेडा बिजली घर के पास से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर एक प्लाट में छुपाकर रखी गईं चोरी की चार अन्य बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों को जेल भेज दिया है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार रात करहेड़ा बिजली घर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर जांच की गई। दोनों युवक बाइक के कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बाइक को नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी के पास से चोरी करना बताया।

उन्होंने अपने नाम नोएडा बिसरख तिगरी गोल चक्कर निवासी सूरज और सचिन बताए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: दो वाहन चोर दबोचे, पांच बाइक बरामद