यूनिनव हाइट्स में बालकनी और रेलिंग से हटवाए असुरक्षित गमले

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित यूनिनव हाइट्स में बालकनी एवं रेलिंग से गमले गिरने

यूनिनव हाइट्स में बालकनी और रेलिंग से हटवाए असुरक्षित गमले

गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन स्थित यूनिनव हाइट्स में बालकनी एवं रेलिंग से गमले गिरने की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एओए विशेष सुरक्षा ड्राइव आयोजित की। अभियान के अंतर्गत रेलिंग और ग्रिल पर रखे असुरक्षित गमले एवं स्टैंड हटवाने की कार्यवाही की गई। एओए पदाधिकारियों एवं निवासियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया। सोसाइटी प्रबंधन ने सभी निवासियों से अपील की कि वे भविष्य में भी बालकनी एवं रेलिंग पर ऐसी कोई वस्तु न रखें, जिससे नीचे गिरने का खतरा उत्पन्न हो।एओए का कहना है कि कर्मचारियों एवं निवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हाल ही में गमले गिरने की घटनाओं के बाद प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह कार्रवाई की गई। सोसाइटी सचिव अमित सिलावट ने कहा कि सुरक्षा में सहयोग करना प्रत्येक निवासी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही सोसाइटी को सुरक्षित बनाया जा सकता है। सोसाइटी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में आंधी तूफान से ये गमले किसी के लिए भी जानलेवा हो सकते हैं। एक टीम इस कार्य के लिए लगा दी गई है और निवासी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।