सोसाइटी में संपर्क अभियान चला स्वयंसेवकों ने दिया पंच परिवर्तन का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संपर्क अभियान चलाया गया। गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में कार्यकर्ताओं ने समाज में उत्साह जगाया और संघ की यात्रा, भविष्य की योजनाएं व समाज में आवश्यक पांच परिवर्तनों पर चर्चा की। सोसाइटी निवासियों ने अभियान की सराहना की।

 सोसाइटी में संपर्क अभियान चला स्वयंसेवकों ने दिया पंच परिवर्तन का संदेश

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे संपर्क अभियान के तहत रविवार को संघ कार्यकर्ताओं ने राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी निवासी राजेश गर्ग के आवास संपर्क अभियान शुरू हुआ। इस दौरान संघ कार्यकर्ता पुष्पेंद्र गुप्ता और विनय कक्कड़ ने संघ की अब तक की यात्रा, आगे की रूपरेखा और भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने के बारे में बताया। संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तन के मंत्र पर बात करते हुए कहा कि यह पांच परिवर्तन भारतीय समाज को अगले कुछ वर्षों में दिशा देने वाले हैं।

इन पांच बिंदुओं में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। अभियान के बारे में सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। सोसाइटी निवासियों ने अभियान की सराहना की। प्रभांशु गुप्ता, सनी ढींगरा, गौरव बंसल आदि बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक निरंतर संपर्क कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। -- गुलशन भारती

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।