सुरक्षा कर रहे आरपीएफ के जवानों पर पथराव
गाजियाबाद में हरनंदी नदी पुल के पास रेलवे लाइन की सुरक्षा कर रहे आरपीएफ के दो जवानों पर चार लोगों ने पथराव किया। इस घटना में जवान अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राहुल को मामूली चोट आई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल जवानों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

गाजियाबाद, संवाददाता। हरनंदी नदी पुल के पास रेलवे लाइन की सुरक्षा कर रहे आरपीएफ के दो जवानों पर मंगलवार देर रात करीब चार लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि एक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के जवान अजब सिंह और राहुल कुमार मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे हिंडन नदी पुल के पास रेलवे लाइन की सुरक्षा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे चार व्यक्ति ताश खेल रहे थे। इस दौरान ट्रेन तेज गति से आ रही थीं।
जवानों द्वारा उन लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वे वहां से चले गए, लेकिन जब जवान पेट्रोलिंग कर वापस लौट रहे थे तो अचानक चारों ने जवानों पर पत्थराव करना शुरू कर दिया। इसमें अजब सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि एक को मामूली चोट आई है। सूचना के बाद एएसआई रवि तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवानों को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को आराम के लिए घर भेज दिया गया, जबकि अजब सिंह को सेंट्रल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


