Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में अब 70 से ज्यादा मरीज भर्ती नहीं हो पाएंगे
Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में बारिश के दौरान छत गिरने के कारण ब्लॉक ए और बी के वार्ड बंद कर दिए गए हैं। इससे अस्पताल की भर्ती क्षमता में कमी आई है और गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजने की सलाह दी जा रही है। बिगड़ती स्थिति के कारण सीएमएस का लिपिक कार्यालय भी स्थानांतरित किया जाएगा।

Ghaziabad News: छत गिरने के बाद ब्लॉक ए और बी के वार्ड को किया गया बंद - जर्जर इमारत के कारण सीएमएस का लिपिक दफ्तर भी सभागार में होगा शिफ्ट
गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बारिश में एमएमजी अस्पताल की कई स्थानों से छत का हिस्सा गिरने के बाद ब्लॉक ए और बी के वार्डों को बंद कर दिया गया है। इससे अस्पताल की भर्ती क्षमता काफी घट गई है। मौजूदा हालात में 70 से अधिक मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं होगा।
अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया
अस्पताल के प्रशासन के अनुसार जर्जर इमारत को देखते हुए मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण दोनों वार्ड बंद किए गए हैं। इससे गंभीर मरीजों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी जा रही। इमरजेंसी से भी मरीजों को भर्ती करने पर कार्य कम कर दिया गया है। ईएमओ को निर्देश दिया गया है कि केवल गंभीर मरीजों को ही इमरजेंसी से भर्ती किया जाए, अन्यथा एक-दो घंटे में ही आराम लगने पर मरीज को घर भेज दिया जाए। जर्जर इमारत का असर केवल वार्डों तक ही सीमित नहीं है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के लिपिक कार्यालय को भी अब सभागार में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। तीन वर्ष पहले इसी लिपिक कार्यालय की छत का एक हिस्सा भी गिर गया था। इसके बावजूद मरम्मत कराकर कार्यालय उसी भवन में संचालित होता रहा। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अलगे दो दिनों में इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
क्या कहते हैं मरीज
मरीज रामकिशन का कहना है कि पेट दर्द होने के बाद वह अस्पताल पहुंचा, लेकिन बेड नहीं होने के कारण इंजेक्शन लगाकर लौटा दिया।
मरीज सीमा देवी ने बताया कि बारिश के बाद छत गिरने की खबर सुनकर डर लग रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
क्रिटिकल केयर यूनिट की बिल्डिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन मानसून तक उपलब्ध संसाधनों में मरीजों को उपचार देना होगा।
- डा. राकेश कुमार, सीएमएस, एमएमजी अस्पताल
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


