लूटपाट और छिनैती करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में कविनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक लूटपाट करने वाले बदमाश वरुण कश्यप को गिरफ्तार किया। उसका साथी अभिषेक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वरुण के पास से सात मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद किए। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

लूटपाट और छिनैती करने वाला बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान लूटपाट और छिनैती करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोमवार देर रात उपनिरीक्षक राहुल राठी पुलिस टीम के साथ गोविंदपुरम और ई-ब्लॉक बस अड्डा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर सिकरोड़ा की तरफ से आने वाले हैं और उनके पास चोरी और लूट के कई मोबाइल फोन हैं। कुछ देर बाद बिना हेडलाइट जलाए एक बाइक आती दिखाई दी।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक घबरा गया और अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे बैठा युवक नीचे गिर पड़ा और खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। वहीं, बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वरुण कश्यप बताया। उसने फरार साथी का नाम अभिषेक बताया, जो उसके घर के पास ही रहता है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सात मोबाइल फोन और साढ़े तीन हजार रुपये बरामद हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।