घर से नगदी और गहने चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक बंद घर से नगदी और गहने चोरी हो गए। उमेश कांत उपाध्याय अपने परिवार के साथ 30 मार्च को घर से बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी हो चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बंद घर से नगदी और गहने चोरी कर लिए गए। वृंदावन गार्डन में उमेश कांत उपाध्याय परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की रात वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। चोर घर में रखे लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ले गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


