Ghaziabad News: बदमाशों ने घर से नगदी और जेवरात चुराए
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: मोदीनगर के वैशाली एन्कलेव कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान से 95 हजार रुपये की नगदी और जेवरात चुरा लिया। चोरी की इस घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की वैशाली एन्कलेव कॉलोनी में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक मकान से 95 हजार रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही। नगर की वैशाली एन्कलेव कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात बदमाश दीवार के सहारे घर के अंदर आए और वारदात को अंजाम दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


