घर से नगदी और जेवर चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादजावली गांव निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 मई की रात चोर उनके घर में घुसकर सोने का गला सेट, कंठी, पांच अंगूठी और 50 हजार रुपये चुरा ले गए। जब भूपेंद्र की आंख खुली, तो उन्होंने कमरे में सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मुकदमा दर्ज करवाया।

ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। जावली गांव निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 मई की रात वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इस दौरान देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से सोने का गले का सेट, सोने की कंठी, पांच अंगूठी व 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। 13 मई की तड़के करीब पौने चार बजे जब उनकी आंख खुली तो सामान बिखरा हुआ देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


