राजनगर एक्सटेंशन में महिला से पर्स झपटा

Mar 01, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में धनवंतरि अस्पताल के पास, स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बबिता जैन से उनका पर्स झपट लिया। पर्स में 1500 रुपये और मोबाइल फोन था। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

राजनगर एक्सटेंशन में महिला से पर्स झपटा

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित धनवंतरि अस्पताल के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया। राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून रेजिडेंसी सोसाइटी में रहने वाली बबिता जैन ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम में वह अपनी सास ममता जैन के साथ धनवंतरि अस्पताल के पास गली के कोने पर खड़ी थी। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचे और उनकी सास के हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। बबिता जैन के मुताबिक पर्स में लगभग 1500 रुपये नगद और मोबाइल फोन था। घटना के बाद परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।