
बंद घर खंगालकर लाखों का सामान और दस्तावेज चुराए
-सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा में अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया -घर आने
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा में बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान तथा संपत्ति के दस्तावेज चोरी कर लिए। घट आने पर पीड़ित को घटना का पता चला जिसके बाद थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। दिल्ली के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनका पैतृक मकान मालीवाड़ा में है, जहां वह समय-समय पर आते-जाते रहते हैं। मकान में जरूरी घरेलू सामान के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण और खेती से जुड़ी जमीन के मूल कागजात रखे हुए थे।
पीड़ित के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की रात वह दिल्ली से अपने मालीवाड़ा स्थित मकान को देखने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने घर का ताला खोला तो भीतर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गए। घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं और कपड़े जमीन पर फैले हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। इसके अलावा नल की टोंटी तोड़कर चोर उसे भी ले गए। सबसे गंभीर बात यह रही कि खेती की जमीन से संबंधित मूल कागजात भी चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय टरकाकर भगाया सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि चोर पड़ोसी की छत के रास्ते उनके मकान में दाखिल हुए और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी के बाद जब उन्होंने सिहानी गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही, तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और उन्हें टालते हुए भगा दिया गया। इससे आहत होकर उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन जनवरी को केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




