Ghaziabad News: मिठाई की दुकान से नगदी-मेवे चुराए
Ghaziabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। एनआईटी-3 स्थित चिमनी बाई चौक पर चोरों ने एक मिठाई की दुकान

Ghaziabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। एनआईटी-3 स्थित चिमनी बाई चौक पर चोरों ने एक मिठाई की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर और कांच का गेट तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और सूखे मेवे चोरी कर लिए। चोर दुकान में रखी गौशाला की दानपेटी भी अपने साथ ले गए।
घटना का विवरण
चिमनी बाई धर्मशाला के पास रहने वाले प्रेम सिंह की चिमनी बाई चौक पर बिकंदर स्वीट कॉर्नर के नाम से मिठाई की दुकान है। प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कांच का गेट भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी गई संपत्ति
पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर दुकान से सूखे मेवों के पैकेट, गल्ले में रखी करीब 30 से 35 हजार रुपये की नकदी तथा गौशाला की दानपेटी चोरी कर ले गए। दानपेटी में करीब 8 से 9 हजार रुपये होने की बात बताई गई है। चोरी गए सामान की कीमत भी हजारों रुपये बताई गई है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रेम सिंह ने पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।


