निजी अस्पताल से सवा लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में एक चोर ने निजी अस्पताल के काउंटर का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये चुरा लिए। चोर ने मास्क पहनकर रात में घटना को अंजाम दिया। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

निजी अस्पताल से सवा लाख रुपये चोरी, रिपोर्ट दर्ज

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोर ने निजी अस्पताल के काउंटर के गल्ले का ताला तोड़ कर उसमें रखे सवा लाख रुपये चोरी कर लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की सोनिया नगर कॉलोनी में रहने वाले अवध प्रताप सिंह का बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर निजी अस्पताल हैं। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल रात करीब ढाई बजे मुंह पर मास्क लगा कर एक व्यक्ति अस्पताल में आया। काउंटर पर किसी को न देखकर उसने काउंटर के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब सवा लाख रुपये चोरी कर लिये।

चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर मुंह पर मास्क लगाए घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोर की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।