Ghaziabad News: चोरों ने छत तोड़कर दुकान से लाखों का सामान चुराया

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक पेंट और सेनेटरी के सामान की दुकान की छत तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान के मालिक अभिनव यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने दुकान से पीतल की टोंटियां, चांदी की प्रतिमाएं और पैसे चुराए हैं। मामला दर्ज किया गया है।

Ghaziabad News: चोरों ने छत तोड़कर दुकान से लाखों का सामान चुराया

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने रविवार देर रात पेंट और सेनेटरी के सामान की दुकान की छत तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले अभिनव यादव की गुलाब जौहरी मेट्रो स्टेशन के पास पेंट और सेनेटरी के सामान की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। अगले दिन सोमवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने पर उन्हें चोरी होने का पता चला।

चोरों ने दुकान में रखी पीतल की टोंटियां, पीतल की फिटिंग का सामान, मंदिर में रखी चांदी की गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमा और गल्ले में रखे तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कहीं है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।