साड़ी के शोरूम में चोरी की घटना का केस दर्ज
गाजियाबाद के घंटाघर स्थित पुरानी मुंसिफ इलाके में अंशिका साड़ी संसार के शोरूम में चोरी हुई। चोरों ने महंगी साड़ियां और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चुरा ली। कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

-घंटाघर की पुरानी मुंसिफ स्थित शोरूम में चोरी कर कैमरों की डीवीआर भी ले गए थे बदमाश -कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों को चिन्हित करने में जुटी नगर कोतवाली पुलिसगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित पुरानी मुंसफी इलाके में साड़ी शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों को चिन्हित करने के लिए आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।नई बस्ती में रहने वाले अरूण कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घंटाघर स्थित पुराने मुंसिफ इलाके में अंशिका साड़ी संसार के नाम से उनका शोरूम है।
बीते 12 अप्रैल की रात करीब सवा नौ बजे उन्हें अपनी दुकान बंद की थी। अगले दिन सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से महंगी साड़ियां व अन्य सामान गायब था। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पीड़ित कारोबारी ने तत्काल डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


