Ghaziabad News: बंद मकान से चांदी का सामान और नगदी चोरी
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: बंद मकान से चांदी का सामान और नगदी चोरीगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद बंसल बेटे के पास बेंगलुरु में र

Ghaziabad News: बंद मकान से चांदी का सामान और नगदी चोरी गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद बंसल बेटे के पास बेंगलुरु में रह रहे हैं। जे-ब्लॉक निवासी उनके दामाद संदीप ने शिकायत में बताया कि रविवार को जब वह मकान पर पहुंचे तो ऊपरी मंजिल का दरवाजा टूटा था। नगदी और चांदी का सामान गायब मिला। वहीं, टोंटियां भी चुरा ली। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


