रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल
Feb 19, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय अतुल कुमार बस स्टैंड पर मेरठ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी अतुल कुमार मोदीनगर में बस स्टैंड के सामने मेरठ जाने के लिए बस के इंतजार में खडे़ थे। इसी बीच गाजियाबाद की और से आ रही तेज रफ्तार वैशाली डिपो की रोडवेज बस ने अतुल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


