
भाषण प्रतियोगिता में कनिका शर्मा बनी विजेता
- मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं गाजियाबाद, संवाददाता। मान्यवर कांशीराम
- मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं गाजियाबाद, संवाददाता। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई। इस दौरान भाषण, रील बनाने और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में गाजियाबाद की कनिका शर्मा पहले, गौतम बुद्ध नगर की नंदिनी शर्मा दूसरे और हापुड़ की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। रील बनाने की प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के बबलू ने पहला, गाजियाबाद की सौम्या ने दूसरा और हापुड़ की आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में हापुड़ की तैयबा, जैनब, तनु त्यागी और पारुल पहले स्थान पर रहे।
गाजियाबाद की श्रद्धा त्यागी, दिव्यांशी, अनम, सिमरन दूसरे और गौतम बुद्ध नगर की श्रद्धा, निधि, प्राची, प्रगति शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता, मुख्य अतिथि कृपा शंकर और विशिष्ट अतिथि सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन मनोज कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता त्यागी और डॉ. लक्ष्मी गौतम रहीं। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा महाविद्यालय प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. मीनू वार्ष्णेय, डॉ. अनु मिश्रा, डॉ. वसीम मंसूर के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




