Ghaziabad News: जिले में 12 मीटर चौड़ी सभी सड़कें दुरुस्त होंगी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले में 12 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सभी सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने सड़कों की सूची और निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी है। सभी संबंधित विभागों को सड़क की वर्तमान स्थिति और मरम्मत के लिए फंड की व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

Ghaziabad News: जिले में 12 मीटर चौड़ी सभी सड़कें दुरुस्त होंगी

Ghaziabad News: गाजियाबाद,संजीव वर्मा। जिले में 12 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सभी सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी संबंधित विभागों से ऐसी सड़कों की सूची मांगी है। विभागों को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी। रिपोर्ट में सड़क की स्थिति के साथ उसके निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी भी देनी होगी। जिले की बदहाल सड़कों को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने ''कब सुधरेंगी सड़क'' नाम से अभियान चलाया था। जिसमें शहर से लेकर देहात क्षेत्र की बदहाल सड़कों की स्थिति के बारे में बताया। अभियान पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने संज्ञान लिया। जिसके बाद प्रशासन की ओर से विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में 12 मीटर चौड़ी सभी सड़कों का सर्वे कराया जाए। इसमें सड़क की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्से, गड्ढों और मरम्मत की जरूरत वाले स्थानों का ब्यौरा शामिल किया जाएगा। इससे जिले में ऐसी सड़कों की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा。

सड़क कब बनी, किसने बनाई, यह भी बताना होगा

अधिकारियों को सड़क की सूची तैयार करने के साथ यह जानकारी भी देनी होगी कि संबंधित सड़क का निर्माण कब कराया गया था। सड़क का निर्माण किस विभाग या कार्यदायी संस्था ने कराया, इसका भी रिपोर्ट में उल्लेख करना होगा। इसके अलावा सड़क की मरम्मत कब-कब कराई गई और वर्तमान में उसकी स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

मरम्मत के लिए फंड की व्यवस्था भी बतानी होगी

प्रशासन ने विभागों से सड़क को दुरुस्त कराने में आने वाले खर्च और फंड की व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है। विभागों को बताना होगा कि सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि किस मद से उपलब्ध कराई जा सकती है। जिन सड़कों के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी, उनकी भी अलग से जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा

उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी जो प्रमुख कनेंक्टिड़ है। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में आने वाली सभी संबंधित सड़कों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।

-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी

सामान्य प्रश्न

✦गाजियाबाद में सड़क सुधार की तैयारी कब शुरू हुई?−
गाजियाबाद जिले में सड़क सुधार की तैयारी शुरू हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: जिले में 12 मीटर चौड़ी सभी सड़कें दुरुस्त होंगी