Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsRoad Rage Attack Cab Driver and Family Injured in Loni
रोडरेज में कैब चालक को मारा चाकू, घर पर पथराव किया

रोडरेज में कैब चालक को मारा चाकू, घर पर पथराव किया

संक्षेप:

लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम रोडरेज के दौरान युवकों ने

Jan 29, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम रोडरेज के दौरान युवकों ने कैब चालक पर हमला कर दिया। वह बचकर भागा तो ओवरटेक कर रोकने के बाद चाकू मार दिया। बचाने आए दो साथियों को भी पीटा और रात में घर पर पथराव कर दिया, जिसमें उनकी नौ वर्षीय बेटी भी घायल हो गई। गुरुवार को परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। अमित विहार में रहने वाले प्रेम कुमार कैब चलाते हैं। उनके भाई राकेश ने बताया कि प्रेम गुरुवार अमित विहार के पास एमसीडी टोल से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाइक सवारों से उनकी कहासुनी हो गई।

आरोपी गाली देने लगे तो विरोध करते हुए प्रेम घर की ओर चलने लगे। दो से तीन बाइकों पर सवार युवकों ने कैब को ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। प्रेम बाहर निकले तो उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे छोटे भाई दीपक और उसके साथी सुमित उन्हें बचाने की कोशिश की तो दीपक का लंचबॉक्स छीनकर उनके सिर में मार दिया। दीपक लहूलुहान होकर गिर गए। प्रेम कैब दौड़कर भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर चार से पांच बाइकों पर सवार 12 लोगों ने फिर उन्हें रोका और बुरी तरह पीटते हुए प्रेम के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचा भी ताना था, मगर हंगामा होने पर हमलावर फरार हो गए। प्रेम किसी तरह यहां से भाई दीपक के साथ अपने घर पहुंचे। आरोपियों ने कुछ समय बाद फिर से घर पर धावा बोलते हुए पथराव किया, जिसमें प्रेम की नौ वर्षीय बेटी परी का सिर पत्थर लगने से फट गया। किसी तरह मेरे भाई घर पहुंचे, लेकिन आरोपी 10-12 लड़कों के साथ हमारे घर तक आ गए, घर में जबरदस्ती घुसकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान एक ईंट मेरे भाई प्रेम की नाबालिग बेटी परी के सिर पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। राकेश के फोन करने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। परिजनों ने प्रेम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दीपक और परी को पास के क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। राकेश ने बताया कि हमलावरों ने रात में भी दो बार गेट पीटे और आवाज लगाकर धमकी दी। रात में भी दो बार आए हमलावर राकेश का कहना है कि अधिकांश हमलावर बॉर्डर पर दिल्ली इलाके में रहने वाले हैं। आरोपियों में से एक को आसपास के लोगों ने काले नाम से पहचाना है, जबकि हमले के दौरान एक दूसरा आरोपी खुद को अंकुर का भाई बता रहा था। राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हमले से पूरा परिवार सहमा हुआ है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि प्रेम की हालत खतरे से बाहर है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। फुटेज से हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;