सड़कों पर गिट्टियां डालकर छोड़ीं, 20 हजार से अधिक लोग परेशान
अर्थला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए तीन महीने से गिट्टियां फैली हुई हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का डर भी है। स्थानीय निवासी निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

- अर्थला क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर तीन माह पहले डाली गई थीं गिट्टियां - निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से बढ़ी परेशानी, रोजाना हो रहे हादसे ट्रांस हिंडन, संवाददाता।
सड़क निर्माण में देरी
अर्थला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करीब तीन माह से सड़कों पर गिट्टियां फैली हुई है। लेकिन निर्माण कार्य अभी तक भी शुरु नहीं हुआ है। इससे इलाके के 20 हजार से अधिक लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के गिट्टियां डालकर छोडने से हादसा होने का डर रहता है।
स्थानीय निवासियों की शिकायत
अर्थला में करीब एक साल पहले सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। इसके बाद से इलाके की अधिकांश सड़के जर्जर है। इन्हें बनाने के लिए करीब तीन माह पहले गिट्टियां बिछाई गई थी। लेकिन लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य गिट्टियां बिछाने के बाद से बंद है। जिससे करीब 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विरपाल डबास ने बताया कि सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। रोजाना कई बाइक और स्कूटी चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे उन्हें चोटें आ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। स्थानीय दुकानदार अबरार अली ने बताया कि जर्जर सड़क पर गिट्टियां फैली होने से अधिक दिक्कत हो रही है। खराब सड़क के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। वहीं निर्माण विभाग अवर अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि कुछ सड़को को बना दिया गया है। जल्द ही अन्य सड़कों को भी बनाया जाएगा।
--
अफजल खान
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


