सड़क हादसों में चार लोग घायल
गाजियाबाद। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला

गाजियाबाद। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा 30 मार्च को कविनगर थानाक्षेत्र में नए सर्वोदय अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम सालासर राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आया और उनके जीजा रिंकू कुमार की कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनके जीजा रिंकू कुमार, दीदी मंजू और मां रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।दूसरा
मामला थाना नंदग्राम क्षेत्र का है। नंदग्राम थानाक्षेत्र के ब्रिजनगरी निवासी ब्रिज किशोर ने बताया कि वह 30 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी कार से हिंडन नदी की ओर से लौट रहे थे। जब वह नंदी पार्क गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार के चालक रवि उपाध्याय ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


