Ghaziabad News: डेंगू का बढ़ा खतरा, पॉश इलाकों में मिल रहा अधिक लार्वा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के साथ-साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 10 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में 4,500 मरीजों की जांच की गई, जबकि डेंगू के लार्वा की जांच के लिए 40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

Ghaziabad News: डेंगू का बढ़ा खतरा, पॉश इलाकों में मिल रहा अधिक लार्वा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बारिश के बाद डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना 500 से 600 मरीजों की डेंगू की जांच की जा रही है। वहीं रविवार को किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। डेंगू के लार्वा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी जा रही हैं। टीमों की जांच में अब तक 865 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिला है। इन स्थानों पर दवा का छिड़काव कराने के साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पिछले एक माह में 4,500 से अधिक मरीजों की जांच हो चुकी है। जांच के दौरान पॉश इलाकों में डेंगू का लार्वा अधिक मिलने की बात सामने आई है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि बारिश के बाद घरों के आसपास पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ जाता है। कूलर, गमले, छत और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें。

स्वाइन फ्लू के अब तक 41 मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू के अब तक 41 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले तीन दिनों में चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को किसी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई। अब तक 20 मरीजों को भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और मरीजों के संपर्क में आए लोगों को लक्षण होने पर जांच कराने की अपील की गई है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

✦गाजियाबाद में डेंगू के कितने मामले सामने आए हैं?−
जिले में अब तक डेंगू के 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: डेंगू का बढ़ा खतरा, पॉश इलाकों में मिल रहा अधिक लार्वा