कारगिल विजय दिवस पर नागरिकों को उनके कर्तव्य बताएगी सैनिक संस्था

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी से मुलाकात की। बैठक में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्नल त्यागी ने बताया कि जनप्रतिनिधि स्वार्थ में लगे रहते हैं, जबकि नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करने की आवश्यकता है।

कारगिल विजय दिवस पर नागरिकों को उनके कर्तव्य बताएगी सैनिक संस्था

गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गोविंदपुरम और आकाश नगर की ईकाई के प्रतिनिधियों ने शनिवार को संस्था के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी से मुलाकात की। इस दौरान गाजियाबाद में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, चोरी, चेन झपटने, ट्रेफिक जाम, अनैतिक कार्य, अतिक्रमण आदि पर चर्चा करते हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि यह समस्याएं बढ़ रही हैं। मौके पर टीपी त्यागी ने कहा कि लाख योजनाएं बनें या कितना भी बजट मिले, लेकिन इसके परिणाम दिखने वाले नहीं हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक सभी स्वार्थ सिद्धि में लगे रहते हैं। वहीं, कोई भी समस्या होने पर फौज को बुलाया जाता है।

इस पर वीपी शर्मा और ओमपाल सिंह ने नागरिकों को उनके कर्तव्य याद दिलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पार्क में इसकी शुरुआत होगी। अजय सिंह तोमर, शिव कुमार शर्मा, जिले सिंह तेवतिया ने कहा कि 145 करोड़ के देश में फौजी केवल 14 लाख हैं। अगर वो सभी आपदाओं को नियंत्रित कर सकते हैं तो अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी की ताकत पर वो नागरिकों को अच्छी भाषा में अपने कर्तव्यो का पालन करना भी सिखा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।