Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsRetired Air Force Personnel Shot Dead Wife Claims Sons Innocent Seeks Fair Investigation
सेवानिवृत्त वायुसैनिक की पत्नी ने पुत्रों को बताया बेकसूर

सेवानिवृत्त वायुसैनिक की पत्नी ने पुत्रों को बताया बेकसूर

संक्षेप:

- पुलिस से निष्पक्ष जांच करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लोनी,

Jan 15, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त वायु सैनिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उनकी पत्नी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर दोनों पुत्रों को निर्दोष बताया। मृतक की पत्नी ने पुलिस व जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय योगेश कुमार की दिल्ली सहारनपुर रोड किनारे 26 दिसंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पड़ोसी अरविंद को गिरफ्तार किया था, जिसने बताया था कि उसने अपने जीजा नवीन के साथ मिलकर हत्या की थी।

उसे योगेश के बेटों नितेश व गुड्डू ने पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। यूपी पुलिस में सिपाही नवीन ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। गुरुवार को योगेश की पत्नी लता रानी ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि पड़ोसी अरविंद ने साजिश के तहत मुकदमे को कमजोर बनाने व अपने बचाव के लिए पुत्रों की भूमिका बताते हुए पुलिस को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि दोनाें पुत्रों का पड़ोसी से कभी मिलना जुलना नहीं रहा है। आरोपी ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;