Ghaziabad News: पहली बारिश में सड़क उखड़ी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: वसुंधरा सेक्टर-15 के शिखर एंक्लेव सोसाइटी के पास बनी सड़क, पहले मानसून की बारिश में उखड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ और गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की है।

Ghaziabad News: पहली बारिश में सड़क उखड़ी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसाइटी के पास करीब 10 माह पहले बनी सड़क मानसून की पहली बारिश में ही उखड़ गई है। इस कारण सड़क पर कई स्थानों गड्ढे हो गए है और गिट्टियां सड़क पर फैल गई है। जिससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। पहली बारिश से सड़क की ऐसी स्थिति को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क को बने अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही इसकी परत उखड़ गई। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हुआ। उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नगर आयुक्त को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता ऑडिट कराकर भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने की मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।