
प्रदर्शन सड़क की बदहाली से परेशान हमतुम रोड निवासियों का सड़क पर प्रदर्शन
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हम-तुम रोड की जर्जर हालत से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई सालों से शिकायतों के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सड़क नहीं बनी, तो वे आंदोलन करेंगे।
- कई सालों से जर्जर सड़क, गंदगी, धूल-मिट्टी, जलभराव के बीच जीवन यापन कर रहे सात सोसाइटी के लोग गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम-तुम रोड की बदहाली से परेशान लोगों ने रविवार को सड़क पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं हो रहा। टैक्स देने के बाद भी दयनीय स्थिति में जीवन यापन करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही सड़क नहीं बनवाई तो धरना-प्रदर्शन के साथ आंदोलन करेंगे। हमतुम रोड पर करीब आठ सोसाइटी हैं। लोगों के मुताबिक, साल 2014 से ही लोग यहां रह रहे हैं, लेकिन आज तक भी यह सड़क नहीं बनाई गई है।
सड़क की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता है। ऊबड़-खाबड़ सड़क पूरी तरह गड्ढों से भरी है। मिट्टी, गंदगी, कीचड़ स्थानीय लोगों का आना-जाना भी दूभर हो गया है। सड़क की बदहाली से मौत की घटनाएं भी हो चुकी हैं। निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इसके लिए स्थानीय पार्षद से लेकर जनप्रतिनिधियों, जीडीए और निगम को अनेकों शिकायत की हैं, मगर किसी ने कोई समाधान नहीं किया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन में दीपक त्यागी और चंदन दुबे सहित कई लोग भी शामिल रहे। थे। नाले की पुलिया टूटने से बढ़ी गंदगीः लोगों का कहना है कि यहां स्थित नाले की पुलिया टूट गई है, जिससे सड़क पर हमेशा जलभराव रहता है। इसके बनाने के लिए जीडीए से लेकर निगम तक शिकायत की, मगर दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर टाल देते हैं। लोगों के मुताबिक निगम का कहना है कि आरआरटीएस के क्षेत्र में होने के चलते नाले का निर्माण वही करेगा, जबकि नियमों के मुताबिक 300 मीटर के दायरे में ही आरआरटीएस की जिम्मेदारी बनती है और यह नाला इस दायरे से बाहर है। हर रविवार जारी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनीः लोगों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते यहां के लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। अधिकारी कई सालों से केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन सड़क नहीं बना रहे। अब लोगों ने सड़क नहीं बनने तक हर रविवार प्रदर्शन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी संदीप चौहान ने कहा कि अगर जल्दी सड़क नहीं बनी तो लोग आंदोलन करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




