Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsResidents Protest Against Builder and AOA in Gulmohar Green Society
गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी में निवासियों ने एओए के खिलाफ किया प्रदर्शन

गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी में निवासियों ने एओए के खिलाफ किया प्रदर्शन

संक्षेप:

मोहननगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को एओए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सोसाइटी की समस्याओं का समाधान मांगा और बिल्डर पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया। निवासियों ने कंप्लीशन और आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की मांग की। एओए अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव अप्रैल में कराए जाएंगे।

Nov 30, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। मोहननगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने रविवार को एओए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 20-25 लोगों ने सेंट्रल पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी की और सोसाइटी से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही और अवैध निर्माण कराने के आरोप भी लगाए। सोसाइटी में लंबे समय से चुनाव नहीं हुए है। इसके वजह से सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है। सेंट्रल पार्क में रविवार को 20-25 लोगों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी कुलदीप राणा ने आरोप लगाया कि अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट और आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिना इन आवश्यक दस्तावेजों के वे सालों से सोसाइटी में रह रहे है। निवासी संदीप कौशिक ने बताया कि बिल्डर को कई बार पत्र लिखकर और बैठक कर इन दस्तावेजों की मांग की गई है, लेकिन अभी तक भी ये नहीं मिले। इसके चलते लोग अब मजबूर होकर सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने सोसाइटी में शीघ्र चुनाव कराने की भी मांग रखी। वहीं लोगों ने जल्द ही चुनाव कराने की मांग भी रखी। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष भूषण चौधरी ने बताया कि सोसाइटी में हाल ही में पार्क का निर्माण कराया गया है। इसको लेकर चंद लोग विरोध कर रहे है। जबकि सोसाइटी में रहने वाले अधिकांश लोग पार्क बनने से खुश हैं। लोगों की मांग को देखते हुए अप्रैल माह में चुनाव कराए जाएंगें। सोसाइटी में कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। इस वजह से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाई है।