Residents of Tulsi Niketan Colony Struggle with Poor Sanitation Amid Heavy Rainfall तुलसी निकेतन में गंदगी से परेशान निवासी, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsResidents of Tulsi Niketan Colony Struggle with Poor Sanitation Amid Heavy Rainfall

तुलसी निकेतन में गंदगी से परेशान निवासी

ट्रांस हिंडन के वार्ड 20 की तुलसी निकेतन कॉलोनी में सफाई की खराब व्यवस्था से निवासी परेशान हैं। गंदगी और नालियों का मलबा सड़कों पर फैला है, जिससे रास्ते निकलना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मचारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 12 Aug 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
तुलसी निकेतन में गंदगी से परेशान निवासी

ट्रांस हिंडन। वार्ड 20 की तुलसी निकेतन कॉलोनी में सफाई की बदहाल व्यवस्था से निवासी परेशान हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर और नालियों का मलबा सड़कों पर फैला है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां सड़कें पहले से जर्जर पड़ी हैं। इन दिनों बरसात में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। सफाई न होने से रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित सफाई नहीं की जाती। इससे बदबू फैल रही है और मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ।

निवासियों ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि जल्द ही इलाके में सफाई करा लोगों की समस्या का निवारण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।