Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsResidents of Trans Hindon Struggle for Clean Water Due to Contaminated Supply
दूषित जलापूर्ति से परेशानी झेल रहे लोग

दूषित जलापूर्ति से परेशानी झेल रहे लोग

संक्षेप: ट्रांस हिंडन क्षेत्र के लोग इन दिनों साफ पानी की कमी से जूझ रहे हैं। दूषित जलापूर्ति के कारण शालीमार गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, और अन्य इलाकों में पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है। लोगों को बोतल बंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। जलकल विभाग ने पाइपलाइन में मट्टी की समस्या को स्वीकार किया है।

Wed, 12 Nov 2025 08:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के लोग इन दिनों साफ पानी के लिए तरस रहे है। बिते कुछ दिन से कई इलाकों में लगातार दूषित जलापूर्ति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शालीमार गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, अर्थला, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में गंदा पानी आया। इस वजह से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। दूषित जलापूर्ति की समस्या का समाधान ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नहीं हो पा रहा है। इसके चलते रोजाना हजारों लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब सरकारी पानी लेने से पहले सोचना पड़ता है कि क्या वह पीने योग्य है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शालीमार गार्डन निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि पहले तो चार दिन तक आपूर्ति ठप रही। बुधवार को आपूर्ति शुरू हुई तो पानी में रेत आया। वहीं डिफेंस कॉलोनी निवासी मनोज सिंह ने बताया कि दूषित पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। कनेक्शन को सीधा टंकी से जोड़ा हुआ है। इस वजह से घर के सभी नलों में गंदा पानी आ रहा है। इस पानी के इस्तेमाल से खुजली की समस्या होनी लगी है। इस वजह से अब बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। बाजार से पानी लाने में रोजाना समय भी बर्बाद हो रहा है और साथ ही जेब पर 100 से 150 रुपये का भार भी बढ़ गया है। लोगों की मांग है की जलकल विभाग जल्द से जल्द साफ पानी की आपूर्ति कराएं। वहीं मामले पर जानकारी देते हुए जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के दौरान उसमें मट्टी चली गयी थी। शिकायत पर साफ करा दी गई है।