सोसाइटी में चार माह बाद भी एओए चुनाव नहीं होने निवासी परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसाइटी के निवासी एओए चुनावों में हो रही देरी से परेशान हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश के बावजूद चार महीने बीत जाने के बाद भी चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। निवासियों का आरोप है कि मेंटिनेंस कार्य ठप्प होने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 सोसाइटी में चार माह बाद भी एओए चुनाव नहीं होने निवासी परेशान

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसाइटी के लोग एओए चुनावों में हो रही देरी से परेशान हैं। सोसाइटी निवासियों के मुताबिक डिप्टी रजिस्ट्रार ने 30 जुलाई को जिला बंदोबस्त अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करते हुए 30 दिन में चुनाव कराने के निर्देश दिए, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस देरी से सोसाइटी के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि निवासी निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, मगर चुनाव में देरी का न तो कारण बताया जा रहा और न ही चुनाव की तिथि घोषित की जा रही है।

सोसाइटी निवासी विकास सिंह और सत्यजीत कुमार ने बताया कि चुनाव न होने से सोसाइटी के मेंटिनेंस कार्य ठप्प हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। -- गुलशन भारती

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।